सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: नानौता। घर में घुसकर ईंट पत्थर से मारपीट करने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने दो सगे भाइयों व उनकी माता सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी सलीम पुत्र बशीर अहमद ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह घर पर थे तभी गांव के ही दो सगे भाई अपनी मां के साथ उनके घर पर आए और उन्होंने उसके और उसकी पुत्री व पत्नी के साथ ईंट पत्थर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर में घुसकर भाई-बहन की ईंट व डंडे से पिटाई थाना इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि सलीम की तहरीर के आधार पर जुनैद तथा महबूब दोनों भाईयों सहित उनकी माता के व...