सहारनपुर, जुलाई 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र मोहल्ला आली सराय में घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से जोरदार धमाका होने से भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के लिंटर में दरारें आ गई। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आली सराय फैज अली गली नंबर-6 में रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां के निवासी शाहिद मंसूरी के घर में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। धमाका होते ही स्कूटी में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल र...