सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: देवबंद। गांव बास्तम निवासी महिला ने गांव के ही दो भाइयों सहित तीन लोगों पर उसके देवर को बंधक बना उसके साथ गंभीर रुप से घायल करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। पीडित घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चुंगल से निकाल उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। पीडिता ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर देकर उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग की। गांव बास्तम निवासी सोनम की पत्नी प्रियंका ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ौस में ही रहने वाली एक महिला ने फोन कर उसके देवर दीपक को किसी काम के लिए घर पर बुलाया था। प्रियंका के मुताबिक जब उसका देवर दीपक उनके घर पहुंचा तो महिला के पति और देवर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके देवर दीपक को बंधक बना लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से मारपीट कर ...