सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित 'घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ' अभियान के अंतर्गत रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बिलासपुर में 55 घरों में एक साथ यज्ञ आयोजित किया गया। यशवीर आर्य के आवास पर हुए मुख्य यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अजय शास्त्री रहे। इस दौरान 'यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि विषय पर चर्चा हुई। तहसील मंत्री डा. सुरेंद्र आर्य ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण शुद्धि का आधार है। कार्यक्रम के बाद गांव के बाहर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। यज्ञ के दौरान जिला प्रधान महिपाल आर्य, उप प्रधान मुकेश आर्य, अजब सिंह, पंकज, ओमपाल, विपिन आर्य, अमरीश आर्य, देववृत, मयंक, विजयपाल और साधूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...