सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: बेहट। दबकौरा गांव में घर का ताला तोड़कर कपड़े और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि नदीम ने 24 अगस्त को तहरीर देकर गांव निवासी सुफियान और उबैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने उसके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी किया। पुलिस ने दोनों को उसंड मोड़ के सामने सड़क किनारे से दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से चोरी किए गए पांच जोड़ी लेडीज सूट बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...