सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: कोतवाली नगर क्षेत्र में घंटाघर पर आने-जाने वाले लोगों के साथ आमादा फसाद कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों से कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। सोमवार को कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घंटाघर के पास तीन युवक लोगों के साथ विवाद करते मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र मोहन कुमार निवासी बेरी बाग शक्कुपुरा, शिवा पालीवाल पुत्र शरद कुमार निवासी मोहल्ला मातागढ़ और अजरूद्दीन पुत्र मौ. मुर्तजा निवासी पीर वाली गली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...