Saharanpur News: गौ रक्षा दल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: तिड़फुआ के पास डाक कांवड़ रोकने और डीजे बंद कराने के आरोप में गौ रक्षा दल कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी विनोद कुमार से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने कहा कि कांवड़ यात्रा रोकना निंदनीय है। सोहनलाल, सुभाष चंद, राधेश्याम, सोमपाल, सर्वेश और संजय ने तहरीर देकर बताया कि जोंधेबांस से करीब 20 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तिड़फुआ के पास कुछ युवकों ने डीजे बंद कराया और चालक से मारपीट कर चाबी निकाल ली। काफी देर बाद यात्रा आगे बढ़ सकी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- डाक कावड़ से लक्सर हरिद्वार मार्ग पर आठ किमी पहुचा जाम यह भी पढ़ें- Saharanpur News: डीजे की आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.