Saharanpur News: गोवंश को हराचारा और गुड़ आदि खिला की गोसेवा
सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: देवबंद। मां अन्नपूर्णा रामदुलारी वृद्धाश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में मंगलवार को देवीकुंड रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में गोसेवा की गई। इस दौरान ट्रस्ट सदस्यों ने गोमाता को हरा चारा, चोकर और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। ट्रस्ट चेयरमैन अनिल आत्रेय ने बताया कि गोमाता की सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अनुसार गोसेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और बेसहारा गोवंश की सेवा करना समाज के प्रति भी एक महत्वपूर्ण दायित्व है। ट्रस्ट सदस्यों ने गोशाला में गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग किया और भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान शाश्वत आत्रेय, जूली गुप्ता और सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.