सहारनपुर, नवम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने शनिवार को छुटमलपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत और भावी रणनीति का संदेश देने की कोशिश की। आसपा मुखिया चंद्रशेखर आजाद के घर भोजन पर पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बंदूक की गोली और बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। उन्होंने सांसद चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि इसके बाद दोनों भाई मिलकर दिल्ली से नरेंद्र मोदी को हटाने का काम करेंगे। सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर दोनों नेताओं ने साथ भोजन करके नए सियासी गठजोड़ का बड़ा संदेश दिया। भोजन के बाद घर की छत से ओवैसी ने बड़ी संख्या में जुटे एआईएमआईएम, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं...