सहारनपुर, जुलाई 11 -- Saharanpur News: चिलकाना, संवाददाता। थाना चिलकाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज गोकशी के मामलों से 12 आरोपियों शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपियों में सलमान पुत्र काला, गफ्फार पुत्र रफीक, अमीर पुत्र बुन्दू, रहीश पुत्र बुन्दू, एजाद पुत्र इलियास, राशिद पुत्र फकरूद्दीन, साकिब पुत्र गुफरान, इसरार पुत्र इकबाल, नदीम पुत्र खालिद, इरशाद पुत्र जफर, शाहरुख पुत्र हनीफ तथा आदिल पुत्र नासिर शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी चिलकाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों के निवासी हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व गोकशी और गैंगस्टर के 47 आरोपी हाथों में तख्तियां लेकर थाना चिलकाना पहुंचे थे। उन्होंने अपराध करने से तौबा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...