Saharanpur News: गैस गोदामों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 28 सिलेंडर बरामद
सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- देवबंद में सिलेंडर चोरी गिरोह का पर्दाफाश Saharanpur News: सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र में गैस गोदामों को निशाना बनाकर सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के 28 सिलेंडर, तीन गैस चूल्हे और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में एक बड़गांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि रणखंडी और भायला स्थित इंडेन गैस गोदामों में चोरी के मामलों की जांच के दौरान फिरोज पुत्र अनीस निवासी सावंतखेड़ी और फुरकान पुत्र आस मोहम्मद निवासी मेरठ, हाल निवासी देवबंद के नाम सामने आए। सीओ देवबंद अमित सिंह की निगरानी में कार्रवाई के दौरान प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.