सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम द्वारा गृहकर एवं जलकर पर करदाताओं को दी जा रही छूट का लाभ अब केवल 31 जुलाई तक ही मिलेगा। इसके बाद टैक्स जमा करने पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। करदाताओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने कैश काउंटर के संचालन का समय भी बढ़ा दिया है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने राजस्व विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा कि निगम के कैश काउंटर अब सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक खुले रहेंगे। इससे करदाता निर्धारित समय में पहुंचकर अपना गृहकर और जलकर जमा करा सकेंगे। कैश काउंटर के संचालन, व्यवस्था और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ओटीएस का लाभ लेने को 14 सितंबर तक करें आवेदन नगरायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई से पहले टैक्स ...