सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: चिलकाना। मोहल्ला कोठीवाला स्थित गुरु रविदास मंदिर में साप्ताहिक भक्तिमय कथा का शुभारंभ बाल कृष्ण शर्मा और गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने फीता काटकर व आरती कर किया। कथावाचक प्रदीप आनंद महाराज ने कहा कि जिन घरों और नगरों में साधु-संतों का सत्संग होता है, वहां रहने वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। हरीश पंवार ने शिक्षा के प्रति जागरूक होकर संत रविदास महाराज और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा नेत्री नादिया हसन ने कहा कि संत रविदास ने भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक सैनी, नितिन गोयल, आर्यन सैनी, मास्टर संदीप, मेघराज, संदीप, सुषमा और निर्मला सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से भक्ति का भाव जागृत होता है: गोपिका ...