सहारनपुर, नवम्बर 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। श्री गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरमत समागम ग्राउंड में भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरबाणी के मधुर स्वर, शबद कीर्तन और गुरमत विचारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रागी जत्थों, प्रचारकों, ग्रंथियों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार और जिलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने भी पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे प्रभातफेरी के गुरुद्वारा साहिब के दीवान हॉल में स्वागत के साथ हुई। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को शबद कीर्तन करते हुए गुरमत समागम स्थल स्थित विशाल पंडाल में लाया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गुरु...