सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पुराने दीवान हॉल के विस्तार का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर स्थित मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद निर्माण कार्य के तहत दीवान हॉल का लेंटर डाला गया। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में हेड ग्रंथी ने अरदास की। इसके उपरांत मजदूरों ने लेंटर डालने का कार्य शुरू किया, जो देर रात करीब दस बजे तक चलता रहा। कार्य पूर्ण होने पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने निर्माण में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, संगत एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन समिति ने बताया कि दीवान हॉल का विस्तार होने से संगत को अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही नए विस्तारित दीवान हॉल के नीचे आधुनिक लंगर हॉल का निर्माण भी किया ...