Saharanpur News: खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- Saharanpur News: सरसावा। सेंट मेरी एकेडमी सरसावा में बुधवार को वार्षिक अंतर-सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लॉन्ग जंप में ज्वालापुर, वॉलीबॉल में सरसावा और थ्रो बॉल व शॉट पुट में सहारनपुर की टीमों ने बाजी मारी। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंड की धुनों के बीच मार्चपास्ट से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर एवं सीनियर एजुकेशन ऑफिसर सिद्धार्थ खरबंदा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.