Saharanpur News: खेड़ा अफगान में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
सहारनपुर, जुलाई 17 -- Saharanpur News: अंबेहटा, संवाददाता। सहारनपुर-गंगोह मार्ग पर खेड़ा अफगान के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाला मोबिन पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए देहरादून जा रहा था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दूसरी बाइक सवार विकास ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मोबिन सलमानी (27) पुत्र इनाम, मोहल्ला नजूल निवासी रितिक (26) पुत्र अनिल कुमार और मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी आजाद (23) पुत्र रहीश बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से देहरादून के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक उन्हें सहारनपुर में रुकना था और गुरुवार को देहरादून में पासपोर्ट अपॉइंटमेंट पूरा करना थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.