सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: चिलकाना। स्थानीय पुलिस ने सीकरी कलां में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के माल का नेटवर्क पकड़ा है। पुलिस ने तीन चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, 2200 रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक सीकरी कलां निवासी कार्तिक पुत्र रामकुमार ने 18 सितंबर को घर से 16 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सन्नी पुत्र भोपाल निवासी नन्दपुरी कॉलोनी, कार्तिक पुत्र संजय निवासी बागवाला मोहल्ला मानकमऊ, अभिषेक पुत्र विनोद निवासी गेन्दी का मंदिर मानकमऊ और अजहर पुत्र मईउद्दीन निवासी म...