सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: नानौता। पुलिस टीम द्वारा कार में ले जाए जा रहे संदिग्ध 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले पकड़े गए हैं। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा नमूने लेकर शेष मिष्ठान को विनिष्ट करवाते हुए कार को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद मिलावटी मिठाई बनाने वाले लोगों में भी खौफ पैदा हो गया। थानाध्यक्ष विकास चारण ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान दिल्ली रोड जंधेडी फाटक चैक पोस्ट पर टीम के साथ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शामली की ओर से आ रही एक हुंडई वरना कार को रोकर जब चैकिंग की गई तो उसमें करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले भरे हुए थे। यह भी पढ़ें- Etah News: फूड सेफ्टी वैन से कर रहे मिलावटी खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच उन्होंने बताया कि सूचना दिए जाने पर पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार एवं खाद्य अधिका...