सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: बेहट। बुधवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सिद्धपीठ पहुंचकर मां शाकंभरी देवी के चरणों में मत्था टेक मनौती मांगी। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपाई समर्थकों ने बेहट, जसमोर बस स्टैंड व अलीपुर भागूवाला में गर्मजोशी से पुष्प वर्षा कर अपने नेता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का काफिला बेहट पहुंचा तो समर्थकों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ इनका भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने उन्हें पगड़ी पहनाई और शॉल भेंट की। बेहट से वह सीधे बाबा भूरादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेक देश ...