Saharanpur News: क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज ने मांगी एक-दूसरे से क्षमा
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: दशलक्षण महापर्व के समापन पर शनिवार को जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया। समाज के लोगों ने जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और मनमुटाव भुलाकर प्रेम व भाईचारे से रहने का संकल्प लिया। दोनों जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्रदेव का अभिषेक, पूजन और आरती की। सर्राफा बाजार स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रत्नत्रय धर्म व सरस्वती पूजन के साथ शांति विधान हुआ। सेक्रेटरी नरेश चंद जैन ने कहा कि क्षमा आत्मबल और विनम्रता की पहचान है। इस दौरान मंजू जैन, नवीन जैन, विशाल चंद जैन समेत समाज के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: श्रद्धा-उल्लास से मनाया क्षमावाणी महापर्व यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व मनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.