सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नुमाइश कैंप स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। नई कार्यकारिणी में रमेश अरोड़ा अध्यक्ष, द्वारका नाथ बजाज महामंत्री, सुनील धमीजा कोषाध्यक्ष, गुलशन भंडारी उपाध्यक्ष, संयम सेठ उपसचिव और शिवम सेठी संगठन मंत्री बने। महेंद्र पाल चावला, मुकेश मानकटला और पुनीत शाह को आर्बिटेटर बनाया गया। समारोह में अमित पाठक, राजीव कुमार शाक्य, अरुणेश यादव, राजेश कुमार अरोड़ा, नेहा मोंगा, सीए संजय ढींगरा, गौरव बेदी, मनमीत सिंह बजा...