सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: नागल। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर काटकर निजी आवागमन के लिए रास्ता बनाने के आरोप में पुलिस ने आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई परियोजना के साइट इंजीनियर आकाश सिंह की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर के बीच छह लेन का निर्माण पूरा होने के बाद मीडियन और शोल्डर पर लगाए गए थ्री-बीम क्रैश बैरियर को कुछ ढाबा संचालकों ने काट दिया। इससे सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने का आरोप है। तहरीर के अनुसार, बैरियर काटकर बनाए गए रास्तों को बंद करने और सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए जब टीम ने दोबारा बैरियर लगाने का काम शुरू किया तो संबंधित ढाबा संचालकों ने मौके पर पहुंचकर कार्य में बाध...