सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा 92 हजार की ठगी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा 92 हजार की ठगी सहारनपुर, संवाददाता। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल निवासी एक युवक से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताया। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठगी की पूरी कहानी मोहल्ला ढोलीखाल निवासी कलीम ने एक बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके पश्चात बैंक से उन्हें कार्ड मिल गया था। इसके चार दिन बाद उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। पीडि़त का कहना है कि आरोपी ने उसे लंबी बातच...