Saharanpur News: केन में पहला गन्ना डलते ही मिल की चिमनियों ने उगलना शुरू किया धूंआ
सहारनपुर, नवम्बर 12 -- Saharanpur News: देवबंद। त्रिवेणी शुगर यूनिट देवबंद के पेराई सत्र 2026-27 का बुधवार को सर्वधर्म प्रार्थना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह एवं मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने किसानों के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुरू किया। पेराई सत्र के शुभारंभ पर पंडित सच्चिदानंद भट्ट और शांतनु जी महाराज ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान रामायण, श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं पवित्र कुरआन शरीफ का पाठ भी किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को समय पर उनके गन्ने का लाभदायक मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। त्रिवेणी शुगर मिल सरकार के निर्देशानुसार किसानों को उनके गन्ना का भुगतान समय पर किया जा रहा है। मिल उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.