Saharanpur News: कूलर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: नागल। कस्बे में शुक्रवार रात कूलर चलाते समय करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि दीपक कुमार रात करीब दस बजे अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। गर्मी लगने पर वह कूलर चलाने के लिए उठा। कूलर में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में दीपक आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया : करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों ने पसरा मातम दीपक की मौत की खबर से कस्बे में भी शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.