सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: गंगोह। कुतों का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। रोजमर्रा कुतों के काटने से कोई न कोई घायल होता रहता है। बुधवार को भी कुतों ने मेटाडोर स्टेंड के समीप एक व्यक्ति को काट खाया। ध्यान रहे यहां मांस विक्रेताओं की दुकाने है, जहां कुतों के झुंड के झुंड घुमते रहते है। घायलावस्था में मौहल्ला कुरैशियान निवासी छोटा 54 वर्ष को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से ईलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...