सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखन कलां में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों में हुए विवाद में रविवार देर शाम दो अलग-अलग समुदायो में एक दूसरें पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ष्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल भी गांव की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किक्रेट खेलने को लेकर सांखन कलां गांव में जुनैद, जैद दूसरें पक्ष के शुभम, रॉबिन में कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर रविवार देर शाम दोनों पक्षों में पुन: विवाद होने से दोनों ने एक दूसरें पर पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी भी पक्ष का कोई घायल नहीं हुआ। पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान पुलिस बल के ...