सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: नकुड़। सहारनपुर रोड़ स्थित हरि कॉलेज के पास घास से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की टक्कर हो गई। भिड़ंत में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। गांव ककराला निवासी अंशुल बुधवार देर रात अपनी कार से नकुड़ की ओर आ रहा था। हरि कॉलेज के पास सहारनपुर की ओर जा रही घास से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गयी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक अंशुल बाल-बाल बच गया और उसे हल्की चोटे आई। यह भी पढ़ें- Bareily News: अनियंत्रित टैंकर ने गौवंश को कुचला, ट्राली को पलटा अंशुल ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घ...