सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा देहरादून रोड स्थित जनपद के प्रमुख कांवड़ निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर में नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. असलम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवेक मनोचा, गर्ग बैंक मैनेजर, डॉ. राजेश नारंग सहित प्रमुख उद्योगपतियों व वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया। डॉ. असलम ने कहा कि हमें अपनी श्रद्धा और विश्वास को सर्वश्रेष्ठ नहीं समझना चाहिए, संभव है सामने वाला व्यक्ति ईश्वर के अधिक निकट हो। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और आध्यात्मिकता से भारत शीघ्र विश्व गुरु बनेगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: विश्वामित्र सेना ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...