सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा शिविर शिवभक्तों की सेवा में समर्पित है। शिविर संचालक अमित जैन एवं हैप्पी इवेंट्स के निदेशक सागर धनराज ने बताया कि यह मां अन्नपूर्णा कांवड़ सेवा समिति का 10वां सेवा शिविर है। समिति का प्रयास है कि शिवभक्तों को 24 घंटे हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्नान, चिकित्सा एवं मनोरंजन की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व है उद्घाटन शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। वहीं प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित होने वाले पूजन कार्यक्रम में नगरायुक्त शिपू गिरि, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शिवभक...