सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करें। बैठक में मंडलायुक्त ने कांवड़ मार्गों पर शौचालयों की नियमित सफाई, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध भोजन और पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस, जीवनरक्षक दवाएं और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही यातायात योजना, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग, अग्निशमन उपकरण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जलभराव वाल...