Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में पेट्रोल पंपों पर ना हो ईंधन की कमी: डीएम
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समन्वय गोष्ठी कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि यात्रा के दौरान पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित रहे तथा कृत्रिम कमी या अव्यवस्था किसी भी हाल में न होने पाए। बैठक में कहा गया कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सभी पेट्रोल पंप पर्याप्त ईंधन का स्टॉक बनाए रखें। साथ ही परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.