सहारनपुर, जुलाई 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कांवड़ मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सरसावा हाईवे कट से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र तक संपूर्ण कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, विश्राम स्थलों और अन्य आवश्यक इंतजामों को देखा। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का आंकलन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के ठहरने की स...