सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: कांवड़ देखने घंटाघर पहुंचे दो युवकों पर रोडवेज बस स्टैंड के पास धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में सिराज खान और फैसल अंसारी घायल हो गए। पुराना कलसिया रोड निवासी सिराज ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिराज के अनुसार 10 अगस्त की रात वह दोस्त फैसल अंसारी और आगम लांबा के साथ दुकान बंद करने के बाद घंटाघर पहुंचे थे। तीनों रोडवेज स्टैंड के पास एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। आरोप है कि वहां डिंपल ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान से धारदार हथियार लाकर सिराज पर हमला कर दिया। इससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी। बचाव में पहुंचे फैसल की गर्दन पर भी हमला किया गया। दोनों घायल थाने पहुंचे। जांच अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि डिंपल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दु...