सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: देवबंद। केएल जनता इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव में राजन छाबड़ा 14 मत प्राप्त कर प्रबंधक निर्वाचित हुए। जबकि अरविंद कुमार सिंघल निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। शनिवार को चुनाव अधिकारी श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल की देखरेख में मतदान हुआ। चुनाव में पूर्व प्रबंधक दीपक राज सिंघल गुट से राजन छाबड़ा ने अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा को तीन मतों से पराजित कर प्रबंधक पद के लिए जीत प्राप्त की। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अरविंद कुमार सिंघल निर्विरोध अध्यक्ष बने और अनुपम वशिष्ठ उपाध्यक्ष, देवीदयाल गर्ग उप प्रबंधक और मंजू रानी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जन्माष्टमी शोभायात्रा मार्ग होगा गड्ढामुक्त, लाइटें भी होंगी दुरुस्त जबकि दीपक राज ...