Saharanpur News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन
सहारनपुर, जुलाई 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और वरिष्ठ नेता स्व. काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद जल्द समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। लोकसभा चुनाव में इमरान मसूद के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने वाले शायान के इस कदम की चर्चाओं ने सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार शायान मसूद की समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि जल्द ही एक कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। हालांकि अभी तक किसी दल की ओर से इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.