सहारनपुर, जुलाई 31 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जितेंद्र सिंह पुंडीर तथा महासचिव पद पर सुनील कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौ भीम सिंह व महासचिव रोहिल नजर द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। बाकी पदों पर एक एक ही नामांकन आया था। अध्यक्ष व महासचिव पद पर नाम वापस होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ऋषिपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार को नाम वापसी का दिन था। अध्यक्ष व महासचिव पद पर दो दो नामांकन आए थे लेकिन एक एक नामांकन वापस होने से सभी ...