सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। एक महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान जमकर नोकझोंक भी हुई। महिला का आरोप था कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उसे आतिशबाजी का लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है। हंगामे के चलते कलेक्ट्रेट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उधर, मामले से जुड़े जिम्मेदारों का कहना है कि आतिशबाजी लाइसेंस जारी करने से पहले स्थल का निरीक्षण कराया गया था। जहां कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा जहां आयोग के निर्देश पर एसडीएम, सीओ और सीएफओ की कमेटी ने जांच की तो संबंधित स्थान आतिशबाजी के लाइसेंस जारी करने के अनुरूप नहीं पाया गया। यह भी पढ़ें- आतिशबाजों के यहां हुई चेकिंग, नहीं मिला बारूद रिपोर्ट निगेटिव आई जिसकी जानकारी महिला को दे दी गई जिस पर...