सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: नकुड़। केएलजीएम इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता हुई। इसमें नकुड़ ब्लॉक के 10 से अधिक राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) हर्षदेव स्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि कला उत्सव से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में करियर के नए अवसर तलाशने का मौका मिलता है। नृत्य में राजकीय हाईस्कूल की सलोनी, मूर्तिकला में केएलजीएम की मीनाक्षी और कहानी लेखन में कुमारी हफसा प्रथम रहीं। नाटक मंचन में केएलजीएम की जरीन, काजल, राधिका व साजिया की प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार मिला। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कला उत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा साधारण सभा...