सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: देवबंद। ठाकुर फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी में बुधवार को कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को उनकी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप करियर विकल्प चुनने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। काउंसलिंग में छात्रों को इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही करियर चयन में जल्दबाजी न करने और सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य डा. अमरदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि वर्तमान में छात्रों के सामने करियर के अनेक विकल्प हैं। ...