Saharanpur News: करियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को बताए भविष्य के रास्ते
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: नव जनोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को करियर चुनने और उच्च शिक्षा के विकल्पों की जानकारी देने के लिए काउंसलिंग व मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया। इसमें महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (एमएमडीयू), मुलाना, अंबाला, जिज्ञासा यूनिवर्सिटी और दून कॉलेज देहरादून के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सेशन में विद्यार्थियों को अपनी रुचि और काबिलियत के हिसाब से पाठ्यक्रम चुनने, उच्च शिक्षा के अवसर समझने और आत्मविश्वास बढ़ाने के बारे में बताया गया। साथ ही व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, एमएमडीयू के आउटरीच मैनेजर मोहम्मद आरिफ अंसारी, जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के चौधरी शमशाद और दून कॉलेज के वसीम मलिक मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.