सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के स्वामी विवेकानंद भवन में रविवार को कराटे खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के हैरतअंगेज दांव दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में करीब 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एडवोकेट ज्योति सिंह ने कहा कि सहारनपुर में मार्शल आर्ट्स की लोकप्रियता बढ़ रही है और खिलाड़ियों को जिला, राज्य व अंतरराज्यीय स्तर पर पहचान मिल रही है। जिला कराटे संघ के सचिव नन्द किशोर ने महिलाओं व बच्चों को आत्मरक्षा सिखाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में मोहि, गरिमा सिंह, फिजा, अवनी चौधरी, आरना, यशिका, आरव चौधरी, आर्यन, फैज, प्रियांशी, अंश पवार, तरुण तोमर, सक्षम बालियान, अरुण तोमर, मन्नत, आराध्या खोकर, श्रयांशी, अयुषी गौतम, दिव्यांश कुमार, संकेत होड...