Saharanpur News: करंट लगने से महिला की मौत
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: क्षेत्र के गांव अन्तमऊ में घर पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से करीब 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अन्तमऊ निवासी वेदपाल की पत्नी मुकेश घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान वह नल पर बर्तन साफ करने के लिए गईं। बर्तन साफ करने के बाद वापस लौटते समय उनका पैर पंखे के कटे हुए बिजली के तार पर पड़ गया। तार के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नानौता में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतका के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों ने बाद में महिला का अंतिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.