सहारनपुर, सितम्बर 25 -- Saharanpur News: देवबंद।देवबंद क्षेत्र के गांव रणखंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास धर्मवीर समुंदर महाराज ने देवी रुक्मणी और भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंग सुनाया। इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि रुक्मणी ने अपने दांपत्य जीवन में प्रेम, संयम और समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया। गुरुवार को कथा व्यास समुंदर महाराज ने कहा कि पति-पत्नी के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और समझ परिवार को मजबूती प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने माता सीता के सिंदूर प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि माता सीता ने प्रभु श्रीराम की दीर्घायु और प्रसन्नता की कामना से सिंदूर धारण करने की बात बताई। कथा सुनने के लिए मेरठ से रणखंडी पहुंचे कई सेवानिवृत्त सैनिकों ने कथा का रसपान कर कथाव्यास धर्मवीर समुंदर महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कर च...