सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: नागल क्षेत्र के बाद अब रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र में भी प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज हो गया है। उमरी खुर्द, चकवाली समेत आसपास के गांवों में किसानों ने पंचायत कर एकजुट होकर अपनी उपजाऊ जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए नहीं देने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित क्षेत्र की जमीन बेहद उपजाऊ है और इसी से बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका जुड़ी है। ऐसे में जमीन अधिग्रहण से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उमरी खुर्द निवासी अप्रित पंवार, मोहम्मदपुर गाड़ा के मुज्जमिल, सिरसली के इरफान, बिट्टू राणा दल्हेड़ी, कुशलपाल सिंह अंबेहटाचांद, सतीश मियानगी व मिर्जापुर के संदीप और लोकेश राणा आदि किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी फसल देने वाली ज...