सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। पीड़ितों की समस्याएं लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जबकि अन्य लोगों को मुलाकात के लिए भेजा जा रहा था। करीब एक घंटे इंतजार के बाद कार्यकर्ता बाहर बैठ गए। सचिन देव ने बताया कि वे पीजीआई पिलखनी में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत और जटिया खेड़ी में बच्चे की हत्या समेत दो-तीन मामलों के पीड़ितों को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित मामलों में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि एक पीड़ित की पत्नी आईसीयू में भर्ती है। बाद में एसएसपी कार्यालय म...