सहारनपुर, सितम्बर 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कुराश की अहम जिम्मेदारी सहारनपुर के विक्रान्त कुमार और किरन संभालेंगे। आइची-नागोया, जापान में होने वाले खेलों के लिए विक्रान्त को निर्णायक और किरन को भारतीय कुराश टीम की कोच नियुक्त किया गया है। दोनों जापान के लिए रवाना हो चुके हैं। विक्रान्त कुमार इससे पहले 2022 हांगझोऊ एशियन गेम्स समेत कई अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सेवाओं के लिए उन्हें 2023 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ कुराश निर्णायक का सम्मान मिला था। वह वर्तमान में भारतीय कुराश महासंघ के महासचिव हैं। किरन कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारतीय टीम की कोच रह चुकी हैं। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में कुराश के रेफरी होंगे प्रशांत तिवारी उनके प्रशिक्षण...