Saharanpur News: एलएलएम प्रथम ऑनलाइन काउंसिलिंग 10 अगस्त से, एमएसयू ने जारी किया कार्यक्रम
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर के मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 10 से 12 अगस्त तक ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लॉगिन कर विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार विकल्प लॉक करने होंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को 700 रुपये का नॉन-रिफंडेबल काउंसिलिंग शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.