सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- Saharanpur News: सरसावा। एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं झबीरण गांव निवासी प्राची चौधरी का गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर परिजनों और प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। प्राची शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरीं और करीब 5:15 बजे बाहर आईं। बाहर निकलते ही समर्थकों ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया, जबकि भाइयों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर खुशी का इजहार किया। प्राची के पिता जयवीर चौधरी, भाई प्रांशु, अंकित और रोनी चौधरी, बहन अनु समेत शेखर फौजी, सचिन कलियर, अरुण, विधु पंडित, चिंकी और गांव के लोग दिल्ली पहुंचे थे। स्वागत के दौरान प्राची ने भारत भूमि को झुककर सलाम किया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स की जीत उनके सफर का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक स्...